दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के दादरी रेलवे स्टेशन पर लोकल पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा करते चार यात्रियों को गिरफ्तार किया है। रेलवे प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली लोकल पैसेंजर ट्रेनों के महिला कोच में पुरुष यात्री अवैध रूप से यात्रा करते हैं। महिलाओं के साथ आए दिन होने वाली अभद्रता की शिकायत पर महिला कोचों में यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। रविवार को सुबह के समय रेलवे स्टेशन दादरी पर लोकल पैसेंजर ट्रेन के महिला कोचों में आरपीएफ ने चार यात्रियों को पकड़ा है। उनको ट्रेन से उतार कर आरपीएफ कोतवाली ले जाया गया। कोतवाली में रेलवे अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। संवाद