फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चलती महिंद्रा एसयूवी कार में लगी आग, चालक सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। 130 मीटर रोड स्थित सेक्टर-12 में सोमवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही चालक ने वाहन रोक दिया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिर गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ईकोटेक-3 फायर सर्विस की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर-15 निवासी अमर सिंह अपनी महिंद्रा एसयूवी से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में डॉक्टर के पास एमआरआई कराने के लिए आए थे। सेक्टर-12 के पास पहुंचते ही अचानक उनकी कार में आग लग गई। वहीं ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस का कहना है कि फायर सर्विस को सोमवार को सेक्टर-12 में एक गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें