नोएडा (संवाद)। सेक्टर-82 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली युवती को शादी के करीब एक वर्ष बाद पता चला कि उसका पति समलैंगिक है। मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने प्रयागराज में 17 नवंबर 2024 को एक युवक से शादी की। पति ने थाइलैंड में हनीमून के दौरान मारपीट की और कई माह तक अलग-अलग बहाने बनाकर दूरी बनाता रहा। एक वर्ष बाद मेडिकल जांच में पति के समलैंगिक होने का पता चलने पर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।