(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सीजीएल-2025 परीक्षा में धांधली कराने वाले आठ आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई। अब आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई 8 अक्तूबर को होगी। एसटीएफ ने 20 सितंबर को गैंग लीडर समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली दस्तावेज और नगदी बरामद की गई थी। गिरोह फर्जी फिजिकल हैंडीकैप (पीच) प्रमाणपत्र बनवाकर और अवैध सॉल्वर बैठाकर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलता था। मामले में आरोपी रोहित कुमार, नरेंद्र सिंह, बसंतीलाल कुमांवत, शरद यादव, विराट कुमार, दुर्गेश कुमार, जय प्रकाश मौर्या, चेतन शर्मा की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई टल गई।