फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मारपीट कर मोबाइल लूटा, यूपीआई से निकले 10,400

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा में पुष्प रोड पर एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन लूट लिया गया। आजमगढ़ निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अक्तूबर की शाम वह पुस्ता रोड कुलेसरा से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना से जुड़े दो भुगतान भी सामने आए हैं। रोहित कुमार के नाम पर 5,200 रुपये और विशाल के नाम पर 5,200 रुपये, यानी कुल 10,400 रुपये यूपीआई के जरिए भेजे गए। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें