फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीमार मां की देखभाल करने वाली युवती पर गहने और नकदी चोरी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमार मां की देखभाल करने वाली युवती पर गहने और नकदी चोरी करने का आरोप- दवा लेने बाजार गया था परिवार का सदस्य, लौटने पर खुली मिली अलमारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-22 के बी ब्लॉक में एक घर से लाखों रुपये की ज्वेलरी और अन्य सामान गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए रखी गई युवती पर चोरी करने का संदेह जताया है। घटना के बाद से युवती के लापता होने की बात भी शिकायत में कही गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-22 निवासी संदीप रखेजा के अनुसार, उनकी मां ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं और उनका उपचार चल रहा है। घर पर उनकी देखभाल के लिए 11 अक्तूबर को आरती पाल नाम की युवती को काम पर रखा गया था। वह घर में रहकर दिनभर उनकी मां की देखभाल करती थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 23 अक्तूबर को वह मां की दवा लेने के लिए बाजार गए थे। उस समय घर में उनकी बीमार मां और देखभाल करने वाली युवती मौजूद थी। दवा लेकर कुछ देर बाद जब वह घर लौटे तो अलमारी खुली हुई मिली। सामान की जांच करने पर कई कीमती वस्तुएं गायब थीं। शिकायत के मुताबिक, घर से एक ट्रॉली बैग, गले का एक हार, 10 ग्राम और दो ग्राम के सोने के सिक्के तथा सोने की एक अंगूठी नहीं मिली। संदीप रखेजा ने युवती पर ही चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें