फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओवरटेक के चक्कर में पलटी थार, दो कारों से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-60 अंडरपास में करीब 50 मीटर तक पलटी गाड़ी, थार चालक समेत तीन घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेक्टर-60 अंडरपास में रविवार देर रात ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में थार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-55 निवासी कृष्णा मिश्रा रविवार रात थार से सेक्टर-71 की ओर से सेक्टर-62 की तरफ जा रहे थे। सेक्टर-60 अंडरपास में उन्होंने आगे चल रही कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान आगे चल रही दूसरी कार के चालक ने लेन बदल दी। अचानक सामने वाहन आने के कारण थार चालक ने ब्रेक लगाया, लेकिन तेज गति होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद थार करीब 50 मीटर तक पलटती चली गई और इसकी चपेट में दो अन्य कारें आ गईं। इनमें विंडसर कार में सवार सुमित कुमार और बलेनो कार में सवार वरुण कुमार भी घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस के मुताबिक थार के खिलाफ तीन चालान भी हुए थे। इन चालानों पर कुल चार हजार रुपये की रकम बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें