ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की एक महिला कर्मचारी की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने बैग चोरी कर लिया। महिला की शिकायत पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। यमुना प्राधिकरण की कर्मचारी दीक्षा सिंह ने केस दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि 21 सितंबर को उन्होंने अपनी कार पार्किंग में खड़ी की और फिर कार्यालय चली गईं। उसके बाद किसी ने कार का शीशा तोड़कर दिया और सीट पर रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब 20 हजार नकद, टूटी हुई सोने की एक चेन व अन्य दस्तावेज रखे थे। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।