फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दरगाह के चंदे की रकम को लेकर विवाद, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह के चंदे की रकम को लेकर विवाद, मारपीट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-120 स्थित दरगाह के चंदे की रकम जमा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर दी। दोनों को चोटें आई हैं। पीड़ित ने सेक्टर-113 थाने में पांच नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

सेक्टर 122 पर्थला खंजरपुर निवासी फखरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर को दरगाह पीर पर जुमे की नमाज थी। इसी दौरान चंदे की रकम को लेकर विवाद शुरू हो गया। फखरुद्दीन के मुताबिक उन्होंने कहा कि चंदे की धनराशि उनके ट्रस्ट में जमा होगी। आरोप है कि इसी बात को लेकर जफरुद्दीन, शाहीद, नासरू, अरमान उर्फ टुडा और सलमान से विवाद बढ़ गया।आरोप है कि पांचों लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनके बेटे ईशान के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित के बेटे को चोटें आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट जान से मारने की नीयत से की गई। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी पर थाना पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें