फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए कोना : जलवायु टावर्स आरडब्ल्यूए की अनूठी पहल को सांसद ने सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर 47 जलवायु टावर्स आरडब्ल्यूए ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए मासिक वरिष्ठ नागरिक मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि आज के समय में वरिष्ठ नागरिकों के बीच बढ़ता अकेलापन समाज के सामने एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम बुजुर्गों को अपनापन, सम्मान और सामाजिक जुड़ाव का एहसास कराते हैं। डॉ शर्मा ने आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ज्योति डी त्रिपाठी की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष से प्रत्येक माह आयोजित हो रहा यह वरिष्ठ नागरिक मिलन समारोह है। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन समारोह, स्वास्थ्य जागरूकता एवं आपसी संवाद जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। ये अपने आप में एक अनूठी पहल है और अन्य आरडब्ल्यूए के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम में फोनरवा के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोक शर्मा तथा भाजपा मंडल प्रभारी नीरज चौधरी भी उपस्थित रहे। आरडब्ल्यूए की ओर से अध्यक्ष ज्योति डी त्रिपाठी, अमित भट्टाचार्जी, गौरव अत्री, ऋषि जैन, अंकुर भटनागर एवं संयुक्त कोषाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें