फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। गौसम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के तहत सोमवार को गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन देने जा रहे गौरक्षक दल के प्रमुख त्रिलोक गुर्जर (नवादा) को पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद कर लिया। नजरबंद की कार्रवाई की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में गौरक्षक दल के कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने सभी को समझाया और घर पर ही उनका ज्ञापन लिया। उन्होंने गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की है। इस दौरान बालकिशन प्रधान, राजेंद्र नागर, भभूती सिंह, गौरव अमरपुर, प्रदीप नेताजी, दीपक नागर, मेजर, सुभाष, राजवीर, रोहित मिर्जापुर, कृष्णा भाटी, हर्ष भाटी, अमन राजपूत, कुणाल, वीर गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें