फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 4 और 5 मई को फिर बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। वहीं नोएडा में करीब आधे घंटे हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे और लोगों ने बारिश के साथ ही ओले गिरने का मजा भी लिया। 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। शाम 4 बजे तक बारिश बंद हो गई और ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास भी करवाया। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर फिर बारिश होने की संभावना बन रही है। 4 और 5 मई को बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि पहाड़ों पर आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की स्थिति बनी हुई है। वहीं बारिश के कारण नोएडा का एक्यूआई 184 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 204 रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें