फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी चुनाव में नामांकन का आखिरी दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। यमुना सिटी स्थित सेक्टर 22-डी सोसाइटी में वेलफेयर एसोसिएशन के आम चुनाव में नामांकन कराने का आज आखिरी दिन है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे, जिसमें सोसाइटी के लोग अपना नामांकन करा सकते हैं। एसोसिएशन के समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 30 अप्रैल से जारी है, जो 1 मई शाम 5 बजे तक चलेगी। नामांकन वापसी की प्रक्रिया शाम 5 बजे के बाद होगी। रात 9 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। रात 9:30 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान 3 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें