माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-52 स्थित अरावली में रविवार शाम 5 बजे रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक सामान्य बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में निवासियों ने भाग लिया। बैठक में बीते वर्ष का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और किए गए विकास कार्यों की जानकारी साझा की गई। साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर भी चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया। बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें बिजली, सड़क, पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर बिंदुवार विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों द्वारा उठाए गए सवालों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे अधिकांश निवासी संतुष्ट नजर आए। अध्यक्ष ओपी यादव ने सभी निवासियों का सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था सेवा, समर्पण और संघर्ष के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है।