फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लैपटॉप समेत कीमती सामान गायब

सार

ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 स्थित अन्ना डोसा कैंप में नाश्ता करते समय एक युवक का ऑफिस बैग अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। पीड़ित ने बिसरख कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा। गौर सिटी-2 स्थित अन्ना डोसा कैंप में नाश्ता कर रहे एक युवक का ऑफिस बैग अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पीड़ित ने बिसरख कोतवाली में केस दर्ज कराया है। गाजियाबाद के संभव जैन का कहना है कि 9 सितंबर वह गौर सिटी-2 पहुंचे थे। उन्होंने अन्ना डोसा कैंप पर नाश्ता करने के दौरान अपना बैग कुर्सी के पास रख दिया। इसी दौरान जब वह थोड़ी देर के लिए उठे, तो लौटने पर देखा कि बैग वहां से गायब है। बैग में लैपटॉप, हेडफोन, चार्जर, ढाई हजार नकदी समेत कई जरूरी सामान था। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें