फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीजी से युवक का लैपटॉप समेत कीमती सामान चोरी

सार

नोएडा के नवादा गांव स्थित पीजी में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। चोर कमरे से लैपटॉप, चार्जर, पर्स व अन्य सामान ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा। नवादा गांव स्थित पीजी से लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पांच दिन पहले हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर-62 स्थित रसूलपुर नवादा के एक पीजी में रहने वाले आयुष कटियार ने पुलिस से शिकायत की है कि 20 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे से चार बजे तक वह सेक्टर-16 गए हुए थे। जब वह लौटकर अपने कमरे पर पहुंचे तो सामान इधर उधर पड़ा हुआ था। इसके बाद पता चला कि चोर ऑफिस का लैपटॉप, चार्जर, एक निजी लैपटॉप, बैग, पहचान पत्र, पर्स चुरा ले गया। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें