ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुरक्षा एजेंसी संचालक मोहित ने केस दर्ज कराया है कि उसकी टीम के दो युवक औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में पेट्रोलिंग करते है। 31 मार्च की रात करीब एक बजे आशिफ (24) और आदित्य (25) बाइक से पेट्रोलिंग के लिए निकले थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनाें को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान आशिफ की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।