घर बैठे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला घायल, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के कलौंदा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर बैठे चार भाइयों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि कलौंदा गांव में मोनू परिवार के साथ रहते हैं। मोनू के परिवार में 20 अक्टूबर को उनकी ताई की मौत हो गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए उनका साला नरेश गांव में आया था। 20 अक्टूबर की शाम को गांव के ही दुष्यंत ने नरेश के साथ गाली-गलौंज शुरू कर दी। नरेश ने उनका विरोध किया तो लात-घूसों से मारपीट का घायल कर दिया। उसके बाद दुष्यंत अपने घर से कृष्णा, सत्ते, परविंदर आदि को बुला लाया। मोनू के घर में घुसकर सरिया, लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी । बचाव में आए उनके भाई सोमवीर, दिनेश और अजय के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घायल दिनेश निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। घायल मोनू ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।