फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पड़ोसी पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गिझौड़ में पालतू कुत्ते ने पड़ोस में रहने वाले शख्स पर हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि पीड़ित ने जब विरोध किया तब कुत्ते के मालिक ने अभद्रता किया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गिझौड़ निवासी राजपाल सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पड़ोसी नरेंद्र ने पालतू कुत्ते को खुला छोड़ रखा है। उनके घर के सामने से जो भी गुजरता है कुत्ता उन्हें दौड़ाकर काट लेता है। लोगों ने कई बार नरेंद्र से इस बारे में शिकायत की। राजपाल पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया था। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें