फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में प्रोफेसर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात टैक्सी चालक की लापरवाही से हुए सड़क हादसे में एक कॉलेज प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हो गए। बीटा-2 निवासी सुमित सिंह छौंकर ने बताया कि उनके भाई आदित्य सिंह एनआईईटी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 8 जून की सुबह अपनी बाइक से एनआईईटी कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात टैक्सी उल्टी दिशा से आई और बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से आदित्य सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें