ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित कारोबारी और उसके कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार 8 मई को टाय सिटी स्थित प्लॉट में संचालित फैक्टरी में मारपीट की घटना हुई थी। जांच के दौरान पीड़ित गौरव खंडेलवाल और कर्मचारी संतराम की मेडिकल रिपोर्ट रिपोर्ट प्राप्त हुईं। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने फैक्टरी परिसर में घुसकर कार्यालय के अंदर पीड़ितों के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में झज्जर (हरियाणा) निवासी दीपेश, दीपक और दिल्ली निवासी कुनाल को नामजद किया है। इनके अलावा कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो