फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होटल के कमरे में युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोस्त को सामान लेने नीचे भेजकर अवैध हथियार से कनपटी के पास किया फायर
विज्ञापन

गोली छूकर निकली, प्रेम प्रसंग के चलते मानसिक तनाव में होने की आशंका

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में सेक्टर डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित एक मॉल के होटल के स्टूडियो अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार शाम एक युवक ने खुद को गोली मार ली। गोली युवक की कनपटी के पास लगी और छूकर निकल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक घायल युवक की पहचान दिल्ली के शेरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय तरंग के रूप में हुई है। वह किसी काम से ग्रेटर नोएडा आया था। यहां उसने अपने एक दोस्त के साथ मॉल में बने होटल का स्टूडियो अपार्टमेंट किराये पर लिया था। बताया गया कि दोनों युवक कमरे में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान तरंग ने अपने दोस्त को कुछ सामान लेने के लिए नीचे भेज दिया। दोस्त के कमरे से बाहर जाते ही तरंग ने कथित तौर पर अवैध हथियार निकालकर अपनी कनपटी के पास गोली चला दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही युवक के दोस्त से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में युवक के किसी के साथ प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि इसी वजह से वह मानसिक तनाव में था और उसने आत्महत्या का प्रयास किया। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामले में अभी तक किसी की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें