-बिसरख कोतवाली में तैनात थे दरोगा, हार्ट अटैक की संभावना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली में तैनात दरोगा की शनिवार को मौत हो गई। उनकी ड्यूटी जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में लगी थी। वहां से वापस लौटते समय बाइक पर अचानक तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अफसरो का कहना है कि हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
पुलिस अफसरों ने बताया कि बिसरख कोतवाली में तैनात दरोगा प्रेमचंद्र (57) की शनिवार को जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में ड्यूटी लगी थी। समारोह पूरा होने के बाद वो साथी के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। मूलरूप से वो सहारनपुर जिले के रामपुर गांव के रहने वाले थे। वो बिसरख कोतवाली में तामील और डाक का कार्य देख रहे थे। वापस लौटते समय जब वो कासना के पास पहुंचे तो अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनको तत्काल जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डाॅक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जाहिर की है।