फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी
विज्ञापन

नोएडा। छिजारसी गांव में मोबाइल टावर की साइट से कीमती उपकरण और सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। जब कंपनी के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तब पुलिस से शिकायत की गई। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

छिजारसी गांव में जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी प्रबंधन की साइट है। यहां पर वोडाफोन कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ है। चोरों ने 9 मार्च को साइट पर धावा बोला। तकनीशियन विशाल सिंह ने बताया कि टावर से चोर देखरेख करने वाले कंपनी प्रबंधन का जेनरेटर, तार आदि सामान चोरी कर ले गए, जबकि वोडाफोन आपरेटर का भी सामान चोरी कर ले गए। जीपीएस रिसीवर, अडाप्टर, टूजी बेस बैंड समेत 15 से ज्यादा कीमती उपकरण चोरी कर ले गए। टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो साइट पर चोरी होने का पता चला। प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था कराकर साइट चालू कराई। एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें