फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खोरी खुर्द में पंचायत व वन भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

तावडू। उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरी खुर्द में पंचायती जमीन, तालाब, रास्तों और अरावली पहाड़ियों पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार पंचायत, वन विभाग और जिला प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


गांव निवासी समीम ने जिला प्रशासन को भेजे पत्र में बताया कि गांव के ही करीब दो दर्जन से अधिक लोगों द्वारा पंचायत की जमीन, तालाब, रास्तों, कब्रिस्तान और अरावली पहाड़ी क्षेत्र में अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया है। उनका कहना है कि इन अवैध निर्माणों से न केवल सार्वजनिक संपत्ति प्रभावित हो रही है, बल्कि अरावली क्षेत्र के पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्राम पंचायत के सरपंच सोनू का कहना है कि पंचायत विभाग की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। उनको नोटिस दिया गया है। नियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। जबकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खोरी खुर्द और खोरी कलां से जुड़े मामलों में पहले भी नोटिस जारी किए जा चुके हैं और कुछ मामले न्यायालय में लंबित हैं। विभाग का कहना है कि वन भूमि को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया नियमों के तहत लगातार जारी है। अधिवक्ता हसीन के अनुसार, पीड़ित पक्ष ने इस अवैध कब्जे के मामले को हाईकोर्ट में भी चुनौती दी है, जहां मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें