ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 समेत विभिन्न सेक्टरों में सीवर निकासी की समस्या को लेकर नागरिकों ने प्राधिकरण से जल्द समाधान की मांग की है। जनहित में जारी अपील में कहा गया है कि केवल आंतरिक सीवर लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ना काफी नहीं है। एक्टिव सिटीजन टीम के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक मुख्य सीवर लाइन की नियमित सफाई नहीं होगी, तब तक जल निकासी की समस्या बनी रहेगी। अपील में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, संबंधित विभाग और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।