नोएडा। सेक्टर-130 आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष अशोक चौहान के नेतृत्व में 5 प्रतिशत आबादी वाले भूखंडों के निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अव्यवस्थित प्लॉट नम्बरिंग व्यवस्था में सुधार की मांग की। उन्होंने बताया कि सेक्टर-130 समेत अन्य सेक्टरों में भूखंडों की नम्बरिंग क्रमबद्ध नहीं होने से डाक कर्मियों, डिलीवरी एजेंटों और आगंतुकों को पते तलाशने में परेशानी होती है। ज्ञापन में सभी मुख्य प्रवेश द्वारों पर सेक्टर का विस्तृत मानचित्र लगाने और भूखंडों की नम्बरिंग व्यवस्थित करने की मांग की गई। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने नियोजन विभाग को मामले का तत्काल समाधान कर नम्बरिंग व्यवस्था क्रमबद्ध करने के निर्देश दिए। ब्यूरो