ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। गांव सालेदपुर निवासी दयानंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री सरल 9 फरवरी को घर से अंसल प्लाजा स्थित इंडिया आई केयर अस्पताल में कार्य पर जाने के लिए निकली थी। जब वह रास्ते में रेडिसन ब्लू होटल के पास पैदल जा रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।