नोएडा। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की 19 मार्च को नोएडा प्राधिकरण की समीक्षा करेंगे। मंत्री की समीक्षा में पिछले चार साल में हुए विकास कार्य, मौजूदा परियोजनाएं, संपत्तियों का आवंटन, फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री, अवैध निर्माण समेत कई बिंदु शामिल होंगे। समीक्षा के लिए मंत्री नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-6 स्थित दफ्तर में आएंगे। अधिकारियों के मुताबिक मंत्री वर्ष 2022 से लेकर 2026 तक के दौरान के कामकाज की समीक्षा करेंगे। ब्यूरो