फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पॉक्सो मामले में आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी जीतपाल को जमानत दी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 16 नवंबर 2025 की रात आरोपी जीतपाल शिकायतकर्ता के घर अलमारी बनाने के काम से आया था। आरोप है कि उसने कमरे का दरवाजा बंद कर शिकायतकर्ता की करीब 10 वर्षीय बेटी के साथ अनुचित हरकत करने की कोशिश की और उसके निजी अंगों को छुआ। इस घटना की सूचना पर 17 नवंबर को कासना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी के वकील ने न्यायालय में तर्क दिया कि पीड़िता ने धारा 183 बीएनएसएस के तहत अपने बयान में आरोपी के खिलाफ कोई विशेष आरोप नहीं लगाया है। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और मामले के दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद आरोपी को जमानत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें