फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने परिचितों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बॉबी कुमार निवासी गांव सूरजपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक आवासीय प्लॉट खरीदने की तलाश में था। इसी दौरान उसकी मुलाकात परिचित फरमान से हुई थी। उसने बताया कि उसका पड़ोसी ताहिर सैफी निवासी सूरजपुर एक 100 गज का प्लॉट गांव मुबारिकपुर दादरी में बेचना चाहता हैं। बॉबी के अनुसार ताहिर से सौदा पक्का हुआ था। इसके बाद 23 दिसंबर 2024 को 13 लाख का इकरारनामा (बिना कब्जा) किया गया। पीड़ित ने बैंक चेकों के माध्यम से 12.95 लाख का भुगतान किया। जबकि शेष 27 लाख ताहिर को नकद व बैंक से दिए गए। बाद में दोनों आरोपियों ने यह कहते हुए बैनामा करने से इनकार कर दिया कि अब बाजार मूल्य बढ़ गया है, इसलिए 9 लाख और देने होंगे। पीड़ित ने अतिरिक्त 9 लाख भी नकद दिए और उसकी रसीद भी तैयार की गई। बावजूद आरोपियों ने न तो बैनामा किया और न ही प्लॉट का कब्जा दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें