फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित कार निर्माणाधीन नाले में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-तिलपता गोल चक्कर के पास हादसा, चालक बाल-बाल बचा
-पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तिलपता गोल चक्कर के समीप एक तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निर्माणाधीन करीब चार फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि कार चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और उनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में गोल चक्कर से दादरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार को मोड़ा, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निर्माणाधीन नाले में जा गिरा। सूचना मिलने पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से नाले में फंसी कार को बाहर निकलवाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जांच अधिकारी एवं तिलपता चौकी प्रभारी रितिक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। चालक को कोई चोट नहीं आई है। चालक की ओर से पुलिस को मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें