ग्रेटर नोएडा। डेल्टा-1 सेक्टर में चोरों ने परिवार की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर हाथ साफ कर दिया। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित अरुण सिंह निवासी भरतपुर राजस्थान वर्तमान में डेल्टा-1 में रहते हैं। वह 2 जून 2026 को अपने परिवार के साथ गांव गए थे। 8 जून 2026 को रात को जब वह वापस लौटे तो घर का दरवाजा खोलते ही सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर उन्हें पता चला कि घर में रखे 40 हजार रुपये नकद और 250 ग्राम चांदी की पाजेब गायब है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।