ग्रेटर नोएडा। मेफेयर रेजेंसी सोसाइटी के पास से बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से मंगलसूत्र झपट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। स्वाति चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जुलाई की रात वह बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक अचानक पीछे से आया और उनके गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो