फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रॉला की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- गढ़ी गोल चक्कर के पास हुआ हादसा, गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कराया था भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-68 स्थित गढ़ी गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार ट्रॉला की टक्कर से साइकिल सवार 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को पहले सेक्टर-68 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर फेज-3 थाना पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-113 स्थित अंबेडकर सिटी निवासी नत्थूलाल का 17 वर्षीय बेटा नितेश शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे साइकिल से गढ़ी गोल चक्कर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार ट्रॉला ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सेक्टर-68 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रॉला को अपने कब्जे में ले लिया है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रॉला चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें