फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज और कल बढ़ेंगे एक्वा मेट्रो के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आज और कल बढ़ेंगे एक्वा मेट्रो के फेरे
विज्ञापन

-एक्सपो मार्ट में यूपी ट्रेड शो के लिए एनएमआरसी का निर्णय

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा मेट्रो के फेरे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चलते शनिवार व रविवार नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) बढ़ाएगा। शनिवार को हर साढ़े सात मिनट और रविवार को दस मिनट में मेट्रो लोगों को स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी। वहीं बसें भी ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में ट्रेड शो तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन

एक्वा लाइन पर नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेनो के डिपो स्टेशन तक मेट्रो चलती है। दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोग सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन से उतरकर सेक्टर-51 से ग्रेनो की ओर जाने के लिए मेट्रो लेते हैं। एनएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि छुट्टी का दिन होने के चलते शनिवार को व्यस्त समय सहित पूरे दिन 10-10 मिनट के अंतराल में मेट्रो चलती है जबकि रविवार को पूरे दिन 15-15 मिनट के अंतराल में लोगों के लिए मेट्रो चलाई जाती है। अब यूपी ट्रेड शो को देखते हुए मेट्रो के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब शनिवार को 10 मिनट की बजाए साढ़े सात मिनट के अंतराल में पूरे दिन मेट्रो चलाई जाएगी। रविवार को 15 मिनट की बजाए 10 मिनट के अंतराल में मेट्रो चलाई जाएगी। एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि शनिवार-रविवार को मेट्रो के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें