फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मारपीट में दूसरे पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक पक्ष की ओर से पहले ही दर्ज हुई थी प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के अंतर्गत हजरतपुर में आठ दिन पूर्व अतिक्रमण को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने अब दूसरे पक्ष की ओर से भी चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, बादल बंसल और टीटू यादव पड़ोसी हैं। 23 अगस्त की शाम बादल अपनी कार लेकर घर जा रहे थे। सड़क किनारे लगी सब्जी की दुकान के पास खड़ी बाइकों की वजह से उनकी गाड़ी घर को जाने वाली गली में नहीं घुस पा रही थी।
विज्ञापन

बादल ने टीटू यादव पर अवैध रूप से सब्जी की दुकान लगवाने का आरोप लगाया। इस पर टीटू यादव अपने बेटे तुषार के साथ वहां पहुंचा और बादल के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान बादल की तरफ से हिमांशु आ गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने टीटू की शिकायत पर बादल और हिमांशु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया था। अब पुलिस ने बादल बंसल की शिकायत पर तुषार यादव, कृष्ण यादव, टीटू यादव और गौरव यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें