फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा दीवार तोड़े जाने पर आरडब्ल्यूए ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर जांच और पुनर्निर्माण की रखी मांग


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-55 स्थित बी-ब्लॉक की ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा दीवार तोड़े जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले को लेकर सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने और सुरक्षा दीवार का तत्काल पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन




आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतनारायण गोयल ने बताया कि बी-ब्लॉक के बाहर स्थित ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा दीवार तोड़े जाने से सेक्टर की सुरक्षा प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए को एक पत्र मिला, जिसमें इंडस टॉवर लिमिटेड को ग्रीन बेल्ट के भीतर मोबाइल टॉवर स्थापित करने के लिए लाइसेंस शुल्क जमा करने और कार्य शुरू करने की अनुमति दिए जाने का उल्लेख है। हालांकि, पत्र में कहीं भी सुरक्षा दीवार तोड़ने, प्रवेश मार्ग बनाने या दीवार में किसी प्रकार का परिवर्तन करने की अनुमति का जिक्र नहीं है। आरडब्ल्यूए ने मांग की है कि यदि सुरक्षा दीवार तोड़ने की अनुमति किसी सक्षम अधिकारी द्वारा दी गई है तो संबंधित आदेश की प्रति सार्वजनिक की जाए। यदि बिना अनुमति के दीवार तोड़ी गई है तो संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें