फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छोटी बाउंड्रीवॉल के आगे चोरों के हौसले बुलंद, फांदकर सेक्टरों में कर रहे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


-सेक्टर निवासी अक्सर होती चोरी की घटनाओं से परेशान
-सेक्टर 99 के एमआईजी फ्लैट के तीन घरों में से एक का ताला तोड़ की करीब 12 लाख रुपये की चोरी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टरों में छोटी बाउंड्रीवॉल को फांदकर सेक्टरों में प्रवेश कर अराजक तत्व चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैें। इसके चलते कई सेक्टरवासी परेशान हैं। बुधवार को सेक्टर 99 स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में तीन चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर करीब 12 लाख के सोने चांदी के जेवरात चुरा लिए।

सेक्टर 99 ग्रीन व्यू निवासी कमल किशोर ने बताया कि घटना 7 अप्रैल की सुबह करीब 2 से चार बजे के बीच की है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मैटरनिटी लीव पर अपने मायके गईं थीं। वह खुद अपने निजी काम से बंगलुरु गए थे। इस बीच घर में कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात कीमत करीब 12 लाख रुपये चुरा लिए। इसी तरह चोरों ने दो और भी घरों में चोरी करने का प्रयास किया। उनके यहां भी तब घर में कोई नहीं था। उनका कहना है कि सेक्टर की बाउंड्रीवॉल के पास तेजी से अराजक तत्व अतिक्रमण कर यहां बसते जा रहे हैं। बाउंड्रीवॉल भी छोटी है, जिससे बड़ी आसानी से लोग फांदकर सेक्टर के अंदर प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 108 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि पिछले छह महीनों से सेक्टर में अलग अलग जगह पर केबल चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसका प्रमुख कारण छोटी बाउंड्रीवॉल है। इसको लेकर सेक्टर 39 थाने की पुलिस को शिकायत दी गई है। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण से भी बाउंड्रीवॉल ऊंची करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें