नोएडा। गैस किल्लत के बीच आईजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) ने पहले तो उद्यमियों को नोटिस भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए बोला था। अब गैस के दाम बढ़ने से जिले के लगभग साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को महंगे दाम में गैस लेनी पड़ेगी। 1.70 रुपये प्रति प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) कीमत में बढ़ोतरी क गई है। स्थिति अनुकूल होने के बजाय बिगड़ती जा रही है। एलपीजी गैस की समस्या तो बनी ही थी। आईजीएल ने भी अपने दाम बढ़ाकर जिले के साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं की मुश्किलेंं बढ़ा दी हैं। अब खाना बनाना उनके लिए महंगा होगा। अभी तक 47.76 रुपये प्रति एससीएम की कीमत उपभोक्ताओं को चुकानी पड़ रही थी। दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं को 49.46 रुपये प्रति एससीएम की कीमत चुकानी पड़ेगी। सेक्टर 22 निवासी आशीष सिंह ने बताया कि दाम बढ़ने से जेब पर कुछ असर जरूर पड़ेगा। ये दाम स्थिर रहेंगे या और बढ़ेंगे ये भी स्पष्ट नहीं है।