नोएडा। सेक्टर-132 विश टाउन पुलिस चौकी के पास शुक्रवार दोपहर बाद एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से महिला स्कूल से अपनी बेटी को लेने के लिए आई थीं। महिला कूदकर कार से बाहर निकली। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। ग्रेटर नोएडा निवासी श्रुति कार से शुक्रवार दोपहर को बेटी को लेने स्कूल के गेट पर पहुंची थी। तभी अचानक कार के इंजन से धुंआ निकलने लगा। इसके बाद अचानक इंजन से आग की लपटें निकलने लगी। तब श्रुति कार से तुरंत उतर गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।