फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौकरी की मांग को लेकर एसडीएम से मिले देवांश के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। दलेलगढ़ गांव में पिछले शनिवार को तालाब में डूबकर तीन वर्षीय देवांश की मौत हो गई थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार शुक्रवार को एसडीएम सदर से मिले और परिवार के एक व्यक्ति को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में संविदाकर्मी के रूप में नौकरी दिलाए जाने की मांग की। दलेलगढ़ गांव निवासी अंजली की शादी सिकंदराबाद क्षेत्र के सोपानी में राकेश के साथ हुई थी। अंजली का बेटा देवांश अपनी मां के साथ पास बने मंदिर के निकट गड्ढे खेलते हुए गड्ढे में गिर गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को मृतक बच्चे के माता पिता और पीड़ित परिवार अन्य ग्रामीणों के साथ एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता से मिला। एसडीएम से मिलकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में परिवार के एक व्यक्ति को बतौर संविदाकर्मी नौकरी दिलाने की गुहार लगाई गई है। एसडीएम की ओर से नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें