फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाईकर्मी को पिस्टल दिखाकर धमकाने वाला आरोपी अब भी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। होशियापुर गांव में सफाईकर्मी को थप्पड़ मारने के बाद पिस्टल दिखाकर धमकाने वाला आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नोएडा पुलिस को टैग कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शनिवार को 54 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें फॉच्यूर्नर सवार योगेश यादव नामक एक शख्स सफाई कर्मचारी को थप्पड़ मारता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद योगेश हाथ में पिस्टल लिए हुए फिर से धमकाता है और गाली गलौज भी करता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें