फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेले में बिछड़े मासूम को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-21 ए स्थित स्टेडियम में चल रहे मेले में छह वर्ष का बच्चा परिजनों से बिछड़ गया। पुलिस ने बच्चे को ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार को मेले में छह वर्षीय दिव्यांशु एंटी रोमियो टीम को रोते हुए मिला। बच्चा इतना परेशान था कि अपने परिजनों और निवास स्थान के बारे में भी नहीं बता पा रहा था। ऐसे में बच्चे को स्टेडियम में बनी मेला चौकी पर लाया गया। उसे घर जैसा सुरक्षित माहौल प्रदान किया एवं सांत्वना देकर उसकी काउंसलिंग की गई। बालक के परिजनों को मेले/रामलीला में तलाश किया गया। सामान्य होने के बाद बच्चे ने अपना नाम दिव्यांशु और पिता का नाम मोहित साहू बताया। काफी प्रयास के बाद टीम ने बच्चे के परिजनों को तलाश लिया।बच्चे की सुपुर्दगी के दौरान परिजनों की भी काउंसलिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें