फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिजिटल पेमेंट कंपनी के खाते से निकाले 1.49 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। साइबर जालसाजों ने डिजिटल पेमेंट कंपनी के सिस्टम को हैक कर 1.49 लाख रुपये निकाल लिया। जब कंपनी प्रबंधन को इसका पता चला तब पुलिस से शिकायत की गई। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोएडा निवासी अरशद अली ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी जैक्सपे सर्विसेज प्राइपेट लिमिटेड कंपनी है। यहां से ऑनलाइन वित्तीय लेन देन होता है। 7 अगस्त और 11 अगस्त के बीच बिना अनुमति के धोखाधड़ी ट्रांजेक्शन किए गए। इन पैसों का इस्तेमाल कर एक प्राइवेट बैंक का क्रेडिट कार्ड उपयोग कर बिल भुगतान के लिए किया गया, जबकि कंपनी कोई क्रेडिट कार्ड सेवा उपलब्ध ही नहीं कराती। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और उन खातों के बारे में पता किया जा रहा है जिनमें रकम ट्रांसफर की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें