फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसकर पड़ोसी युवकों ने किया हमला

सार

नोएडा के भूड़ा गांव में पड़ोसी युवकों ने मनीष के घर में घुसकर मारपीट की। हमले में मनीष व उसके माता-पिता घायल हुए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा। सेक्टर-81 स्थित भूड़ा गांव में रहने वाले शख्स के घर में घुसकर पड़ोसी युवकों ने हमला कर दिया। इसमें युवक व उसके माता पिता के साथ मारपीट की गई। इसमें तीनों लोग घायल हो गए। इस मामले में कोतवाली फेज-2 पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भूड़ा गांव निवासी मनीष ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका पड़ोस में रहने वाले पुनीत से पुराना विवाद चल रहा है। 17 सितंबर की रात पुनीत अपने साथी आकाश, विक्की व विशाल के साथ जबरन घर में घुस आया। मनीष से घरवालों से अभद्रता शुरू कर दी। जब घरवालों ने विरोध किया तब मारपीट करने लगे। जब मनीष को बचाने के लिए उसकी मां किरन व पिता सत्यपाल आए तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट कर दी। कोतवाली फेज टू के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी का कहना है कि इस मामले में थाने में पुनीत, आकाश, विक्की व विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें