फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-116 में उफन रहे सीवर, बीमारियों का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-116 में बीते एक सप्ताह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण से समस्या हल करने की मांग की है। सेक्टर-116 में 1200 से अधिक परिवार रहते हैं। यहां पर सीवर सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। बीते दिनों प्राधिकरण अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निवासियों और आरडब्ल्यूए ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। बारिश के दाैरान यह समस्या और बढ़ गई है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ब्रह्मपाल चौधरी ने कहा कि सीवर का पानी सड़कों पर जमा होने से मच्छर जनित बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें