फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बस में घुसकर परिचालक पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में घुसकर परिचालक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला
विज्ञापन

-बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र की घटना, बेटे की शिकायत पर तीन के खिलाफ केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में सीएनजी पंप कासना के सामने तीन युवकों ने एक निजी बस के अंदर घुसकर परिचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से परिचालक को जमकर पीटा और मरा समझकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। अब पीड़ित के बेटे ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के करीमनगर निवासी आकाश कुमार ने मामला दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि उसके पिता सतीश कुमार एक निजी बस पर परिचालक हैं। सात जुलाई की रात वो कासना स्थित सीएनजी पंप के पास बस लगाकर उसमें सो रहे थे। आरोप है कि देर रात करीब 12:40 बजे तीन युवक बस में घुस आए और सोते समय रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनको गहरी चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने उनको बस से उतरते हुए देख लिया। लोगों ने उसके पिता को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पैर और हाथ की हड्डी कई जगह से टूट गई है। पीड़ित के बेटे ने बुलंदशहर के बरवंतपुर गुलावठी निवासी परिक्षित व दीपक और एक अज्ञात के खिलाफ बीटा-2 कोतवाली में शिकायत दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी हमले का कारण नहीं पता चल सका है। आरोपी भी अन्य बसों के चालक व परिचालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें