रबूपुरा (संवाद)।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए दिल्ली कूच के आह्वान के बाद रबूपुरा में पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस ने कई किसान नेताओं को एहतियातन नजरबंद किया है। क्षेत्र के मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। खुफिया एजेंसियों और स्थानीय पुलिस संवेदनशील लोगों पर पैनी नजर रख रही है। इनमें विभिन्न राजनीतिक दलों, किसान और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हैं।