जेठ करता था अश्लील हरकत
पीड़िता के अनुसार उसने अपने जेठ पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। जब उसने इसकी शिकायत अपने देवर और सास से की तो वे उल्टा उसी पर भड़क गए। महिला के पति ने भी विरोध किया, जिस पर तीनों ने मिलकर पति-पत्नी की पिटाई कर दी।
सास ने पेट में मारी लात
पीड़िता का आरोप है कि वह सात माह की गर्भवती है और मारपीट के दौरान उसकी सास ने उसके पेट में लात भी मारी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला ने बताया कि हालत बिगड़ने पर उसने अपने भाई और भाभी को बुलाया ताकि अस्पताल जाकर इलाज कराया जा सके। आरोप है कि जब सभी लोग अस्पताल जाने के लिए घर से निकले, तो उन्होंने दोबारा हमला कर दिया। इस मारपीट में उसका भाई और भाभी भी घायल हो गए। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी भाभी भी गर्भवती हैं और मारपीट के कारण उन्हें भी चोटें आई हैं।
पुलिस बोली- पारिवारिक विवाद है
दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र ने बताया कि ग्राम तुगलपुर में मकान के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते कहासुनी और मारपीट हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम पक्ष के रवि और रोहित और द्वितीय पक्ष के परविंदर और चिंटू के खिलाफ पहले ही शांति भंग में कार्रवाई की जा चुकी है। दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित प्रार्थना पत्र थाने में नहीं दिया गया है।